हम ख़याल
शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2011
एक जैसे मौसम होते
एक सा दिन अपना होता
सच्चा होता ,झूठा होता
आँखों में एक सपना होता
रातें होती ख्वाबों वाली
नींदों वाले दिन होते
बारिश होती रिमझिम रिमझिम
उलझे सब पलछिन होते
गुरुवार, 17 फ़रवरी 2011
जागते हुए
आँखों से कुछ
देखना अब मुम्किन नहीं
मंगलवार, 15 फ़रवरी 2011
दीवानगी की हद से गुज़र जाना अच्छा
ज़िन्दगी जो रूठ जाए तो मर जाना अच्छा
सोमवार, 14 फ़रवरी 2011
वजह तो है....
गुज़र रहा
है वक़्त यहाँ
थम थम के
रुका रुका
बुझा बुझा
क्या हुआ यहाँ
क्या हो रहा
ना जाने क्यों
सब बदल रहा
कुछ जला नहीं
पर लगी है आग
बेसबब नहीं कुछ
वजह तो है
मै जहाँ रहा
ये वो शहर नहीं
कुछ पता नहीं
कुछ खबर नहीं
बस रुका रहूँ
और चलूँ नहीं
मेरे हाथों में कुछ
अब रहा नहीं
बेसबब नहीं कुछ
वजह तो है....
गुरुवार, 10 फ़रवरी 2011
शौक़
शौक़ होता है हर किसी को
कुछ करने ,देखने का
ख़ुशी मिलती है
अपने दिल का करने की
दो घड़ी को
सारे बंधनों से दूर
दुनिया की झंझटो से दूर
उस थोड़े वक़्त में खुद के पास
खुद के लिए
अजीब सा सुकून मिलता है
अनचाही चीज़ें तो ढेर सारी मिलती हैं
पर चाहा हुआ सा कुछ
अलग ख़ुशी देता है
जैसे कुछ मिल गया हो कोई
नायाब मोती
समंदर में ढेर सारा वक़्त बिताने के बाद
डर
सहमे हुए से ख़यालात
आते हैं कुछ दिल में
दिल के एक कमज़ोर कोने से
पुरानी मिटटी की दीवार की तरह
जो कई सारी बरसातें झेल कर भी
खड़ी रहती है सहमी डरी सी
गिरने का डर , टूटने का
बिखर जाने का
कहे तो सब है ज़माने से ना उलझा कीजे
समझ ना पाए हम ,आप समझे है तो समझा कीजे
ज़हर ये प्यार का घुल जाए जो नसों में फिर
दवा कोई ना काम आएगी फिर क्या कीजे
जो खुद से हो ना पाए तो यही किया कीजे
किसी और के कंधे से गोली दागा कीजे
लोग मरते है यहाँ रोज़ फिर है क्या अफ़सोस
दिल खोल के फिर यहाँ जिया कीजे
बुधवार, 9 फ़रवरी 2011
ठहराव
गुमशुदा हो गया हूँ मै
कोई पता ठिकाना नहीं
कहीं बीच में हूँ
जैसे दरमियान में बहुत कुछ चल रहा हो
पर ओर छोर का कुछ पता नहीं
कहाँ शुरू हुआ था मै
कहाँ खत्म होगा ये सब कुछ पता नहीं
बस बीच में मै लटका हुआ हूँ
एक कठपुतली की तरह
थोड़ी देर को जब कभी लगता है
की यहाँ रुक जाऊंगा,ठहर जाऊंगा
अगले ही पल एक झोंका
उस जगह से बहुत दूर फ़ेंक देता है
और फिर वहाँ भी पता नहीं चलता
कुछ भी
कोई निशानी नहीं
फिर से एक जगह जो शुरू जाने की कब
की हुई
पर इंतज़ार में थी मेरे
किसी कविता की एक लाइन की तरह
जो पूरी करती है उसे
और जब वो एक लाइन भी अपने आप
में पूरी कविता होता है अपने लिए
पर दरअसल वो बीच में ही है
पूरी करने के लिए
उसका वजूद उतना ही है
दो सिरों के बीच का ठहराव जितना
बस इतना ही...
कहाँ हूँ ?
बह जाऊं तो दरिया हूँ
दिख जाऊं तो चेहरा हूँ
डूब जाऊं तो पत्थर हूँ
उभर आऊं तो मै क्या हूँ?
जो लिख जाऊं तो किस्मत हूँ
टूट जाऊं तो शीशा हूँ
बिखर जाऊं तो पत्ता हूँ
सिमट जाऊं तो कहाँ हूँ ?
आओ
कभी जो राह बदल सको
तो मुड़ आओ
इधर उधर की सारी राहों से
दूर आओ
हंसो कभी खुल के ,कभी हौले से
मुस्कुराओ
हवा सा बह चलो तुम चाहे तुम जिधर
जाओ
कभी जो आ सको
तुम वापसी में घर आओ
नई पोस्ट
पुराने पोस्ट
मुख्यपृष्ठ
सदस्यता लें
संदेश (Atom)