हम ख़याल
सोमवार, 9 मई 2011
ग़ज़ल
चलते फिरते मिलने के लिए कुछ बहाने ढूंढें
अपना ग़म भुलाने को कुछ दोस्त पुराने ढूंढें
कुछ दूसरों की ग़लतियों से सीखा हमने
सबक सीखने को कुछ और दीवाने ढूंढें
कभी जो पास थे तो ज़माने को ठुकराया हमने
अब वापस खुद के लिए हम फिर से ज़माने ढूंढें
ग़ज़ल
सदायें अब भी आती हैं कहीं दिल के कोनो से
मै उन्हें रोक के कहता हूँ मुझे कुछ दूर चलना है
बुझा दिल है दबी आहें मेरी साँसें भी कहती हैं
बहुत मुश्किल सफ़र है और मुझे कुछ दूर चलना है
कभी रातें कभी कुछ दिन कभी शामें भी ढलती हैं
आज आई सुबह है और मुझे कुछ दूर चलना है
भुला के कब किसी को यहाँ कोई याद आया है
तुम्हे फिर भूल जाने को मुझे कुछ दूर चलना है
क्यों पसंद है मुझे कुछ
क्या सिर्फ इसलिए कि
वो मुझे पसंद है हमेशा से
या फिर वो मुझे धीरे धीरे
अपने पास खीचता चला गया
सही -ग़लत ........
हम समझ नहीं पाते कीमत कुछ बातों की
या शायद उस वक़्त हम वही करते हैं
जो सही लगता है
पर फिर क्यों कुछ देर बाद वही
बात ग़लत लगने लगती है
क्यों कुछ फैसले हमेशा के लिए
सही नहीं हो सकते
ऐसे जो पहले भी सही थे
आज भी सही लग रहे हों
और आगे भी उनपे कोई अफ़सोस न हो
कोई चीज़ जो आपसे जुड़ गयी हो
वो चाह के भी छूट नहीं सकती
आप उस को दूर छोड़ के आना
चाहते हैं जहाँ से वो आप
तक आने का रास्ता भूल जाए
पर वो ढूंढ ही लेती है रास्ता
उन तमाम रुकावटों को पार करके
वो वापस आपकी चौखट पर आ जाती है
अबकी बार उसे वापस छोड़ना मुनासिब नहीं लगता
आप दरवाज़ा खोल उसे अन्दर आने देते हैं
क्यों जो नहीं बोलता
उसकी बात नहीं सुनी जाती
सोमवार, 2 मई 2011
हमसफ़र
हमसफ़र तू न सही
ख्वाब तो पूरे होंगे,
चमन में खिलेंगे फूल
फ़िज़ा महकेगी,
कोई तारा भी तो चमकेगा
गगन में फिर से ,
फिर से कोई ख्वाब
चरागों में रोशन होगा।
बदले मौसम में बहारों
के इशारें होंगे,
कुछ नए दोस्त भी
समंदर पे किनारे होंगे,
आइना फिर से
मुझे कह देगा
हकीकत मेरी ,
मैं अपनी कश्ती दरिया
में फिर से उतारूंगा,
मेरा साहिल मुझे मिल
जाएगा
एक न एक दिन मुझको
रविवार, 1 मई 2011
ग़ज़ल
बोलने के लिए कुछ बात बाक़ी है
दिन गुज़र गए हैं मगर रात बाकी है
बहुत कुछ दे गयी मुझे मगर ऐ ज़िन्दगी
तुझे देने को मेरे पास एक सौगात बाक़ी है
खुश्क मौसम से इतना खौफ मत खाओ
अभी आने को बहुत बरसात बाक़ी है
है सब कुछ ख़त्म हो गया फिर भी ऐ दिल
रूह बाक़ी, जिस्म बाक़ी , मेरे जज़्बात बाक़ी हैं
इन निगाहों को अपने महफूज़ रखो
अभी कुछ होने को यहाँ वाकियात बाक़ी हैं
कहने के लिए चार दिन काफी है
जीने को
ज्यादा की ज़रुरत किसे है
पर वो चार दिन भी कुछ ऐसे
ही बीत गए हों
तो मुश्किल है
फासला
उन सब बातों पे जिनपे मै
बात करना चाहता हूँ
वो तुम्हे पसंद नहीं
मै जब कोई बात पूछता हूँ
वो सवाल तुम्हे पसंद तो आता है
पर तुम उसका जवाब नहीं देते
कुछ और कह देते हो
तुम्हे लगता होगा की इस से बात
ख़तम हो जाती है
लेकिन ऐसा नहीं होता
बल्कि एक फासला और बन जाता है
नई पोस्ट
पुराने पोस्ट
मुख्यपृष्ठ
सदस्यता लें
संदेश (Atom)