शनिवार, 6 अगस्त 2011

..........

चलते ही जा रहे हैं, मझदार में कहीं;
दिखते नहीं हैं कान , इस दीवार में कहीं...

थोडा वक़्त लगेगा हल होने में इसको;
मसला भी हल होता है इक बार में कहीं?

....

बुधवार, 3 अगस्त 2011

ग़ज़ल

मेरे ख्वाबों की अफसुर्दा महक थी और कुछ;
गुलों के खुशबू का अंजाम लिए फिरता हूँ...

चमन से लौट के चली जो गयी;
उसी बहार का इलज़ाम लिए फिरता हूँ...

पिछली आंधी में था जो टूट गया;
साथ अपने वो दिल-ए-नाकाम लिए फिरता हूँ...

जिन्होनें सीने से लगा रखा था मुझे ;
वो अपनी मुश्किलें तमाम लिए फिरता हूँ...

तुम्हारे साथ जो गुज़र थी गयी ;
साथ अपने वो आखिरी शाम लिए फिरता हूँ...

 
वो जो बरसता था आँखों से आंसू तो नहीं था;

ढेरो हथियार  तलाशे मगर ऐसा न मिला;
मारने के लिए तो बस तुम्हारी चुप्पी काफी है....!


हज़ार बार सितारों को देखा हमने 
हर बार वो कुछ और ही नज़र आये;

मंगलवार, 2 अगस्त 2011

.........

नफरत ज़माने से मुझे है तो है;
तुम्हे फिर मुझसे मोहब्बत है तो है;


..........

शब् भर रही तलाश 
नींद जाती रही 

रात भर आपकी याद 
आती रही

एक अरसे से लगी थी
दिल में जो आग

चाँद की चांदनी 
ही बुझाती रही

 

सोमवार, 1 अगस्त 2011

.........

समझता नहीं है दिल, समझौता नहीं करता,
जो खो गया है वो, कभी लौटा नहीं करता..

जो सामने है उसको तो तुम हाथ में रख लो,
लोगों का इंतजार कभी मौका नहीं करता..




.........

आँख मिला के कहता है बन्दर नहीं हूँ मै 
वो ज़ात दूसरी थी , ये ज़ात दूसरी है

अड़सठ की उम्र में है किया मेट्रिक को पास
वो बात दूसरी थी, ये बात दूसरी है


शनिवार, 9 जुलाई 2011

ग़ज़ल

mujhe, sirf mujhe pata hai ki mera wajood kya hai;
ye mere dil ko pata hai usme maujood kya hai...

jisko khabar hi nahi hai kisi deen-o-imaan ki;
use phir kya pata islam kya aur yahood kya hai...

us saudagar pe kya beeti ye usi se poochho;
jiska mool bhi doob gaya to phir sood kya hai...

har baar badal leta hai jo apna ghar yahan;
us musafir se ab poochho ki ab maqsood kya hai...