बुधवार, 17 अगस्त 2011

वो मुझको रोक के कह देता है मुझसे/
जो देखना चाहते हो ख्वाब, वो आसान नहीं लगता...


..........

क्यों मूड हर वक़्त एक सा ही रहता है..

अचानक से बस  मायूसी सी छा जाती है
बिना बात के बेवजह

लोग कहते है की क्या मिलेगा?

मै पूछता हूँ क्या चाहिए मुझे

एक  अदद ख्वाब
दो छोटे मकसद

थोड़ी सी मुस्कराहट

बांटने को कुछ तोहफे 
करने को कुछ वादे

 क्या इतना काफी नहीं है जीने के लिए 

..

.........

ख्वाबों की रहगुज़र में बहुत दूर जा बसे;



मंगलवार, 16 अगस्त 2011

.........

ज़िन्दगी का मकसद क्या है?

किसी की ख़ुशी ढूंढना ;
या किसी में ख़ुशी ढूंढना...

ज़िन्दगी का मकसद क्या है?

किसी की यादों में बह जाना 
या  किसी की यादों में रह जाना...

बुधवार, 10 अगस्त 2011

....

तुम मुझे देखते रहा करो यूँही /
कोई तो है जो मुझे ख्वाब से जगाता नहीं...

..........

खबर तो मुझको भी बहुत है ज़माने की मगर/
 तुम जो कहते हो तो, फिर मान लिया करते हैं....

 मुश्किलों में भी कभी,याद किया था तुमने/
 अब जो कहते हो कि, एहसान किया करते हैं....  


..........

अब मुझे जो भी चाहे कह लो/
मै तो वो ही हूँ जिसे याद किया करते थे..


..........

बहुत दिन हुए,

हाँ , बहुत दिन हुए,
 जब दिल से किसी से बात की,

किसी को गौर से सुने एक अरसा हुआ,

बहुत दिन  हुए,

हाँ , बहुत दिन हुए,
किसी को कुछ बताये हुए,

आजकल कोई मिलता भी कहाँ है,
जिसके पास वक़्त हो मुझे सुनने का,

बहुत  मुश्किल है,
किसी ऐसे का मिल पाना भी,

जो दो मिनट को  साथ बैठे,

बिना कोई  मतलब निकाले,
मेरी कुछ सुने,

 कुछ अपनी सुनाये,

 बिना किसी  उम्मीद के,
 सड़क पे आप के साथ  घूमे ....

 और मुस्कुरा के  अलविदा कह दे,
 फिर मिलने के लिए...

बहुत दिन हुए,

हाँ , बहुत दिन हुए,
जिंदगी से बात किये ....


..........

मै जो कहता हूँ,मेरी बातों का असर नहीं जाता;
लाख चाहते हुए भी, वो आँख से उतर नहीं जाता....

वहशत कुछ इस तरह से उस पे छाई है;
कि वो शाम को लौट के फिर घर नहीं जाता....

बहुत टूटा है मगर फिर भी जाने  क्यों? 
वो रोते रोते भी कभी बिखर  कर  नहीं  जाता ....

उसी का नाम दिल में छुपाये फिरता है;
पर उसका नाम कभी, उसकी जुबां पर नहीं जाता....

....

सोमवार, 8 अगस्त 2011

.........

दर्द का समंदर है,
अक्स मेरे अंदर है,

अब तो जो भी हसरत है,
ख्वाब ही में बाक़ी है....

मुस्कुराये जाते है,
सब भुलाए जाते हैं,

चाहतों का साहिल भी
ख्वाब ही में बाक़ी है... 

ज़िन्दगी सवालों में,
रात दिन ख्यालों में,

उलझनों की आदत भी,
आप ही में बाक़ी है...