सोमवार, 21 नवंबर 2011

Ghazal

कल जो आऊंगा घर तुम्हारे ,तो पहचान लेना;
धडकने  तेज़ हो जाएँ तो,हाथ थाम लेना....

जो मेरे चेहरे की उदासी चली जाए कहीं;
तो तुम इस बात का भी इलज़ाम लेना...


ग़ज़ल

फिर से एक रात बेगानी हुयी;
ज़िन्दगी यूँही आनी जानी हुई..

वो बात की वक़्त को थाम लेंगे;
आज कितनी बेमानी हुई..

अपनी तकदीर लिखने का इरादा अपना;
आज समझा की बदगुमानी हुई...

खुदा के नाम पे खुदा से पर्दा ;
मियां ये तो बेईमानी हुई...

तुम में कुछ बात ही ऐसी थी;
यूँ नहीं दुनिया ये दीवानी हुई...

शनिवार, 19 नवंबर 2011

नज़्म,

बहुत दिनों से तेरा नाम
काग़ज़ पे नहीं लिखा;

आज लिखता हूँ
तो एक
बात याद आती है,

वो तेरा सामने से गुज़र जाना,

फिर कहीं चुपके से नज़र आना,

कभी देखने पे,
हौले से मुस्काना ,

वो तेरा शर्माना,
वो तेरा घबराना,

आफतों का एक पहाड़
टूटा था कभी;

तेरा नाम लिख के मिटाया हमने...
दिल को खूब आजमाया हमने

फिर तेरा नाम मेरे पास ही रहा
मिटता रहा, धुंधला पड़ा;

आज फिर से
उसी रेत में चलते हुए ;

जाने क्यों फिर तेरा नाम नज़र आया..
जिसको हमने सुर्ख काग़ज़ पे दोहराया....




शुक्रवार, 18 नवंबर 2011

अजनबी तुम

तुम हकीकत तो नहीं हो लेकिन,

इतना तो यकीन है मुझको;

कि कहीं दिल के गलियारों में
वो सुहानी शाम रहती है..

कहीं पत्ते भी सरसराते हैं,
बदन में सिहरन सी होती है;

यही लगता है कि नदी के उस पार;

अब भी छोटी सी परी रहती है..

वो झरना जो बहता है साफ़ पानी का;
उसकी भी अपनी एक कहानी है,

वो पत्थर जो उस झील में डूबा भी नहीं,

मुझसे कहता है कोई दास्ताँ सुनाओ तुम;
इतनी जल्दी मत अजनबी बन जाओ तुम.....

ग़ज़ल

मै जहाँ हूँ , वहाँ पे कोई नहीं;
एक सिरा रोज़ उधेड़ता हूँ की कोई राह मिले..

सब को अपने माल-ओ-असबाब की फिक्र है;
गया वो दौर जब लोग बेपरवाह मिले..

ज़रुरत भर का तो खुदा सबको देता है;
परेशां है लोग इस वास्ते की बेपनाह मिले..

शेर कहने से तो शायर का ये नहीं मकसद;
कि बस लोगों से वाह वाह मिले..

और क्या मुझको चाहिए "शाहिद";
के दिल में तेरे थोड़ी मुझको भी पनाह मिले...

-शाहिद

बुधवार, 16 नवंबर 2011

...

हम जो उलझे तो बारहा उलझे ;
दिल के मसले कभी सुलझे ही नहीं..

सबब उस बात का क्या रहा होगा;
ये सोचने में वक़्त भी ज़ाया होगा...

यही सोच के थकता रहा था दिल भी मगर
आज एक उबाल आ गया वाँ भी,

कुछ हादसे रोज़
होने के लिए होते है शायद

गुरुवार, 3 नवंबर 2011

ग़ज़ल,

मुझसे बिछड़ के मेरी तरह वो भी अकेला;
जब भीड़ में रहता है, मुझे याद करता है...

अपने गुनाह अपने हैं , जो उसका है वो याद;
यही सोचता हूँ , कौन किसको बर्बाद करता है..

एक बार कहीं बैठ के मेरे सवालों के साथ;
वो भी अपने जवाबों को आज़ाद करता है..

ग़म तो मौसम की तरह आते जाते हैं;
हाँ, वो ज़रूर इसमें कुछ इमदाद* करता है..

-शाहिद
* इमदाद=(हेल्प, मदद)



...

जीने का नया रंग फिर दिखा गयी मुझे;
जिंदगी हर बार कुछ सिखा गयी मुझे...

मै जब भी भटका राह से तो थोड़ी देर बाद;
एक नया रास्ता फिर सुझा गयी मुझे...


मंगलवार, 1 नवंबर 2011

चाह

मुझसे मिलने की चाह न कर;
इस बात पे तू फिर आह न भर;

ये दुनिया है , वो झूठी है;
कुछ सच्चा है तो प्यार मेरा,
तेरी आँखों पे जो पर्दा है ,
उस से दिखता है क्या तुझको?

सच्ची बातों को ठुकरा कर;
सुख को पाने की चाह न कर,

तू दुनिया की परवाह न कर,
इस बात पे तू फिर आह न भर;

जो मेरा है वो क्या मेरा,
जो तेरा था वो छीन लिया;
अब मुझको फिर उम्मीद नहीं,
क्या वक़्त बदलेगा तुझको?

अंधेरों की, इस नगरी में 
तू सूरज की फिर चाह न कर,

खुद को अब तू गुमराह न कर,
इस बात पे तू फिर आह न भर;

-शाहिद

अँधेरी गलियों में

मुझको अँधेरी गलियों में 
कुछ दिन तो और भी चलना है;

जब तक साहस है देखूंगा,
जब तक हिम्मत है देखूंगा,

फिर छोड़ के ये, जग सारा 
तेरे रास्ते पे ही निकलना है;
मुझको अँधेरी गलियों में 
कुछ दिन तो और भी चलना है;

जब हंगामा थम जाएगा;
जब मन मेरा रम जाएगा;

उस दिन मै खुद से पूछुंगा;
कि मुझको कब फिर ढलना है;

मुझको अँधेरी गलियों में 
कुछ दिन तो और भी चलना है;

 -शाहिद