सोमवार, 5 दिसंबर 2011

ग़ज़ल,

ऐसे ही कभी तू भी, आदतें बदल के देख;
रौशनी चाहता है तो, तू भी जल के देख....

सच का रास्ता अभी भी, है वीरान पड़ा हुआ;
न हो तुझको ये यकीन, तो तू भी चल के देख...

शिकवे शिकायतों का सिलसिला अभी भी है;
कभी प्यार की राहों में, तू भी टहल के देख..


रविवार, 4 दिसंबर 2011

तेरी आँखों में












तेरी आँखों में
अभी भी कुछ नज़र आता है;

वो पुरानी बात तो नहीं है
लेकिन

ये चमक याद कुछ दिलाती है,

वो हथेलियों में चाँद को लेकर आना,
उसमे चेहरे को छुपाना तेरा,

छोड़ कर मुझको अकेला तन्हा,
रात को लौट कर जाना तेरा,

वो शमा अब भी
तेरी आँख में जलती तो है,

तू कभी मोम सी इस
बात पे पिघलती तो है,

तुझको पाने के इरादे
किये थे जो उसने

वो तो अब फिर कहीं नहीं बाकी

फिर भी जाने क्यों
तेरी आँखों में उसको ,

अभी भी कुछ नज़र आता है...



शनिवार, 3 दिसंबर 2011

उस मोड़ पे जहाँ मै कमज़ोर पड़ जाता हूँ;
मेरा दोस्त मुझको क्यों वहां खींचता है...


ग़ज़ल,

तू आज  भी उसी शाम से लड़ता क्यों है;
ये बात सच है , तो इस बात पे बिगड़ता क्यों है..

जो छूट जाना चाहता है तुझसे हर बार;
उस को बार बार तू ऐसे पकड़ता क्यों है...

तेरी कौन सी बात है जो नहीं बदली;
फिर यूँ हर बात पे अकड़ता क्यों है..

जब पता है की ये मामला बस का नहीं तेरे;
तू उस मामले में बेवजह पड़ता क्यों है..


शुक्रवार, 2 दिसंबर 2011

ग़ज़ल,

तरफ किसके हूँ समझ नहीं आता;
दिल को कहता हूँ पर नहीं आता ...

सर में एक आईना सा घूमता है;
नज़र कुछ भी मगर नहीं आता..

उसी जानिब हर रोज़ मै निकलता हूँ;
न जाने क्यों मै घर नहीं आता..

जिस तरफ मेरी ज़रुरत हो उसे;
मै चाहकर भी उधर नहीं आता...

मेरा दिल गाँव में रहता है कहीं;
मै बुलाता हूँ तो शहर नहीं आता..

ज़ुबान से रोज़ निकलना चाहे;
ज़हर फिर भी ज़ुबान पर नहीं आता..

चाँद खिड़की से देखता है हमे;
जाने क्यों कभी अन्दर नहीं आता..

मै पुकारता हूँ उसे रात ख़तम होने तक;
वो ख्वाब फिर भी रात भर नहीं आता..

=====शाहिद

ग़ज़ल,

हाँ, उस से नफरत मगर अब उतनी तो नहीं है;
दिल दुखाने की आदत उसकी गयी भी नहीं है..

वो बात इतनी पुरानी नहीं की भूल जाए;
पर याद रखने वाली कोई नयी भी नहीं है....

ग़लत कहना उसको तो बहुत मुश्किल है मगर;
ये ज़रूर है कि वो बात कही से सही भी नहीं है...

हाँ न कहने से यही रहता है मकसद शायद;
कि मामला मेरी तरफ  से नहीं भी नहीं है...

दिल से दूर उसके कभी न रहे थे मगर;
अजब बात है कि दिल में अभी भी नहीं हैं..

सर पे एक छत कि तलाश थी "शाहिद";
पता चला कि पैरों तले ज़मीन भी नहीं है...

==="शाहिद"

....

रात पे कुछ यकीन हो उसको,

ये धीमी धुन
जो चल रही है यहाँ,

सुन के लगता है कि दिल
सिकुड़ गया हो उसका,

कुछ इरादे चाँद भी ले आता
है मगर ,

दूसरे पखवाड़े
में  न आना उसका
खल जाता है...

जैसे तैसे फिर भी उसका
दिल बहल जाता है;

रात फिर भी क्यों
गुनहगार नज़र आई उसे

ये बात आसन तो था
समझना मुझको;

पर ये कह पाना

खालीपन , सन्नाटे के लिए
रात को गुनहगार ठहराना
 तो ठीक नहीं ,

रात हर रोज़ उस से कहती है
दुखड़ा अपना,

पर उसे
रात पे अब थोडा भी यकीन नहीं ....

बुधवार, 23 नवंबर 2011

ग़ज़ल,

अजब सी दूरी दरम्यान में बन आई है;
न वो बुलाता है हमे, न हम जाते हैं...

जो भी मिलता है, दिल से लगा के रखते हैं;
न ख़ुशी जाती है वापस, न ग़म जाते हैं...

जो दहलीज बना रखी थी कभी हमने;
आज उसी के बाहर, मेरे कदम जाते हैं..

इसी आहट का कभी इंतज़ार होता था;
इसी आहट पे अब हम सहम जाते हैं...

दिलों में आग भी अब ज़रूरी है "शाहिद";
सर्द मौसम में जज़्बात भी जम जाते हैं...

मंगलवार, 22 नवंबर 2011

me kaisi aag hai "shahid".../..dil jala, ghar jala, chiraag jala...

....

तुम मुझसे छूट रहे हो
मुट्ठी से रेत की तरह
मै जितना जोर देता हूँ
तुम उतना दूर जाते हो...

कभी तुम आईने से कहते हो
सूरत बदल डालो;
कि जितना दिन ये ढलता है;
तुम उतना दूर जाते हो...

उजाला घर में मेरे
आता जाता है;
मुझसे जो भी मिलता है
मुझे समझाता जाता है ...

मुझको तकसीम कर देती
है मेरी तन्हाई,
मै जितना भीड़ में होता हूँ
तुम उतना दूर जाते हो...