शनिवार, 26 मार्च 2011

खुशियों के पर लग 
जाते हैं

वो हमारे चेहरों से उड़ के
दूसरों के चेहरे पे जाते है

और ऐसे ही चलते रहते हैं

क्यों न इन रंगों को 
यूँही फैलने दे

चारों तरफ 

थोड़ी खूबसूरत दुनिया हो 
जाए शायद उसके बाद


तुम भी हमे 
कभी कभी याद कर लिया करो

अच्छा लगता है
 

वो खोया हुआ सा मैं

डर लगता है अब परछाइयों से भी

हर वक़्त साथ चलती हैं मेरे 
कभी पीछा ही नहीं छोडती 

मै कहता भी हूँ
कि मुझे अकेला छोड़ दो

थोड़ी देर को 

ताकि मै देख पाऊं 
खुद को 
अपने वजूद को

मै ढूंढना चाहता 
वो खोया हुआ सा मैं
 

हैरान

ज़िन्दगी हैरान कर देती है कभी कभी

इतना कुछ बदल जाता है
कि पहचानना मुश्किल हो जाता है

क्या कल भी यही
कहानी दोहराई जायेगी

ये सवाल ज़िन्दगी के बारे में 
है पर जवाब 

मै भी नहीं ढूंढ पाउँगा.....

बुधवार, 23 मार्च 2011

तुम्हे कुछ सुनना नहीं 
मुझे कुछ बताना नहीं 

अजीब मुश्किल है जो महसूस तो करना है
शर्त ये भी है कि बताना नहीं


मुझे अंधेरों की तलाश है

मुझे अंधेरों की तलाश है,
घुप्प अँधेरा ,
काला बिल्कुल काला,

कुछ दिखाई ना दे जहाँ,
वहां देखूँगा मै !!

उस अँधेरे में
इक सूरज उगाऊंगा ,

फिर उसको आग लगाऊंगा,


मंगलवार, 22 मार्च 2011

मिटटी के पुतले

कुछ हादसे होते रहने चाहिए

बार बार लगातार
ताकि दिल में डर बना रहे 

वरना इंसान बेख़ौफ़ हो जाता है

खुदा से भी नहीं डरता 
उसे लगने लगता है
कि सब उसके हाथ में है

पर हम तो मिटटी के पुतले
हैं ना

गलतियाँ करेंगे
दोहराएंगे 

फिर थोडा सीखेंगे

गुरुवार, 17 मार्च 2011

बड़े उदास हुए हम तेरे ख्यालों में
कोई नशा न रहा अब इन प्यालों में 

कभी जो देखोगे तो महसूस होगा
हमे भी पाओगे दिलवालों में  

 

बुधवार, 16 मार्च 2011

कल

कल जो धडकने सुन रहा था 
तुम्हारे दिल की

तुम खामोश हो गयी थी कुछ पल को
उस दौरान कोई बात नहीं हुई

लेकिन शायद सबसे ज्यादा 
बातें हुई उस ख़ामोशी में 

सिगरेट के टुकड़े से 
अखबार में जो आग लगी थी

पानी भी नहीं मिला बुझाने को उसे
पर वो आग अच्छी लग रही थी
आसमान में चाँद दिख रहा था और ठंडी
हवाएं छू रही थी दिल को
तुम्हारे सवाल का जवाब नहीं था मेरे पास
 कि आदत क्यों ड़ाल रहे हो?

क्या बताऊँ और बहुत सारी चीज़ों
की भी तो आदत पड़ चुकी है
और तुम्हारी तो सबसे ज्यादा