हम ख़याल
मंगलवार, 26 अप्रैल 2011
धुआं
कैसे धुआं उठता है
कैसे
जाने कैसे
रह रह के उठता है मगर
कभी उस पार की
इंटें बनाने वाली चिमनी से
कभी शाम को घर के चूल्हे से
कभी खेतों में लगी आग से
और कभी कभी दिल से भी उठता है
धुआं
न जाने कैसे
शनिवार, 23 अप्रैल 2011
आखिर
ग़लत चीज़ें खींच लेती है अपनी ओर
क्योंकि उन्हें करने के लिए हिम्मत
की दरकार होती है?
या वो बहुत आसान मालूम होती हैं?
या बस ऐसे
कुछ सही करने में भी तो वक़्त लगता है
कितना कुछ चाहिए होता है
थोडा वक़्त और बहुत सारा ध्यान
गौर करना पड़ता है बारीकियों पर
लेकिन इस दरमयान
पता ही नहीं चलता
कि आखिर हो क्या रहा है?
जुबां
मै उस जुबां में क्यों
बोलना चाहता हूँ जो मुझे आती ही नहीं
सीखनी पड़ती है थोड़ी देर के लिए
मगर फिर भूल जाता हूँ
ज़रुरत मगर फिर भी आ ही जाती है
क्योंकि मै जो बातें
ऐसे करता हूँ जैसे मुझे पसंद है
तो वो लोगों को समझ नहीं आते
और कभी तो मुझे कुछ कहना ही नहीं पड़ता
सुनना पड़ता है
वही दोहराई गयी बात
नए तरीके से भी नहीं
बिलकुल वैसे ही पहले की तरह..
गुरुवार, 21 अप्रैल 2011
तुम मुझे शब् के अँधेरे में बुलाया न करो
रात भर मेरे खवाबों में यूँ आया न करो
....
लगा के आग क्यों कहते हो है नहीं जलना
गर यही बात है ये आग लगाया न करो
कभी जो शाम ढले ,ज़िन्दगी उदास होगी
मगर कसम है मुझे ऐसे पाया न करो
.....
बुधवार, 20 अप्रैल 2011
दीवार
कभीं दीवार भी कह उठती है
ऐसा मत बोलो
मेरे कान तो होते हैं
पर वो ये सुन नहीं सकते
हज़ार बार सही हैं
और एक बार नहीं
वो बीमार तो है पर कहता है
बीमार नहीं
कुछ दाग लगे हैं
मगर वो धुल नहीं सकते
रविवार, 17 अप्रैल 2011
........................
अँधेरे कमरे
में बैठे बैठे
चार बातों से लड़ बैठता हूँ
दो मुझसे रूठ के चली जाती हैं
दो मुझे मनाने लग जाती हैं
शनिवार, 16 अप्रैल 2011
पसंद नापसंद के वजूहात
ढेरों हो सकते है कभी कभी
और कभी एक वजह भी नहीं होती
सिर्फ दिल में एक आवाज़ होती है
जो पहले कभी दबी दबी सी थी
अब अचानक वही चीज़
जोर जोर से चीखने लगती है
.........
कागज़
बहता रहता हूँ मै
अपनी कुर्सी पे बैठे बैठे
मेरी मेज़ पे बिखरे कागज़
उड़ते हुए जाना चाहते हैं
जैसे आजाद होना चाहते हों
मै उन्हें मोड़ कर
रद्दी की टोकरी में ड़ाल देता हूँ
जैसे कुचल देता है तूफ़ान
रास्ते में आने वाली हर चीज़ को
मेरी कलम के रंग उन कागजों से
झाँक कर मुझे मुँह चिढाते हैं
हर घडी
हर पल
जादू करते रहते हैं
क्यों करते है?
तुम्हे कुछ पता है क्या?
जागना पहले मुझे कभी इतना
बेहतर नहीं लगा
खुली आँखें थकी थकी सी
अच्छी लगती हैं
जैसे इंतजार हो
कभी न ख़तम होने वाला इंतज़ार
नई पोस्ट
पुराने पोस्ट
मुख्यपृष्ठ
सदस्यता लें
संदेश (Atom)