आवाज़ आती रहती है
अजीब अजीब सी आवाजें
चिड़ियों के चेहचेहाने की
पानी के टप टप गिरने की
पंखे की टर टर की
रेडियो के गाने की
किसी को जोर से बुलाने की
आवाज़ आती रहती है
अजीब अजीब सी आवाजें
झींगुर के बोलने की
पत्तों के हिलने की
मुर्गों के बांगों की
किसी के रोने की
किसी को हँसाने की
आवाज़ आती रहती है
अजीब अजीब सी आवाजें
मंगलवार, 5 अक्टूबर 2010
ग़लतफहमी ....
ख़िलाफ़त कर नहीं सकता, और तेरा हो नहीं सकता
दिल इतना बड़ा हो जिसका ,वो कमज़ोर हो नहीं सकता
समझने की ज़रुरत है ,की क्या है फायदा इसमें
खुदा की मर्ज़ी है इसमें ,तो बुरा हो नहीं सकता
दाग आँखों में हो तो साफ़ दिखता नहीं कभी
जो जैसा दिखता है ऐसे, वो वैसा हो नहीं सकता
"ग़ालिब" ना बन, ना उस जैसा होने का भरम रख
तू जितना जानता उसको ,वो उतना हो नहीं सकता
# शाहिद
दिल इतना बड़ा हो जिसका ,वो कमज़ोर हो नहीं सकता
समझने की ज़रुरत है ,की क्या है फायदा इसमें
खुदा की मर्ज़ी है इसमें ,तो बुरा हो नहीं सकता
दाग आँखों में हो तो साफ़ दिखता नहीं कभी
जो जैसा दिखता है ऐसे, वो वैसा हो नहीं सकता
"ग़ालिब" ना बन, ना उस जैसा होने का भरम रख
तू जितना जानता उसको ,वो उतना हो नहीं सकता
# शाहिद
सोमवार, 4 अक्टूबर 2010
मेरे आगे ..
कुछ इस तरह वो पलकें ,झुका गया मेरे आगे
जैसे सूरज पे पर्दा पड़ गया सारा ,मेरे आगे
हकीकत से था बेपरवाह, दिल किसी और दुनिया में
जब जागा तो दिखी ,एक नयी दुनिया मेरे आगे
कई किरदार देखे थे मेरे पहले, सितमगर ने
जो देखा मुझको तो ,हार मान बैठा वो मेरे आगे
सितारों से भरी थी रात, ख्वाब कई थे आँखों में
सुबह हुई तो कहता था, क्या क्या हुआ मेरे आगे
बेचारा किस तरह करे सच और झूठ में फर्क
जो उसका सच है वो तो झूठ है अब मेरे आगे
जब सुननी नहीं है बात तो चाहे जो कुछ कह लो
मेरा दिल खुद की सुनता और करता है मेरे आगे
डर जिस बात का है वही है हिम्मत की ज़मीन
ये दिखता कुछ है होता कुछ है क्या लफड़ा मेरे आगे
# शाहिद
जैसे सूरज पे पर्दा पड़ गया सारा ,मेरे आगे
हकीकत से था बेपरवाह, दिल किसी और दुनिया में
जब जागा तो दिखी ,एक नयी दुनिया मेरे आगे
कई किरदार देखे थे मेरे पहले, सितमगर ने
जो देखा मुझको तो ,हार मान बैठा वो मेरे आगे
सितारों से भरी थी रात, ख्वाब कई थे आँखों में
सुबह हुई तो कहता था, क्या क्या हुआ मेरे आगे
बेचारा किस तरह करे सच और झूठ में फर्क
जो उसका सच है वो तो झूठ है अब मेरे आगे
जब सुननी नहीं है बात तो चाहे जो कुछ कह लो
मेरा दिल खुद की सुनता और करता है मेरे आगे
डर जिस बात का है वही है हिम्मत की ज़मीन
ये दिखता कुछ है होता कुछ है क्या लफड़ा मेरे आगे
# शाहिद
उसी रास्ते पर...
रास्ते में आते हुए
कुछ धान के खेत पड़ते है
रोज़ शाम को सूरज की तिरछी किरणे
उन पे ऐसे गिरती है मानो
कोई रास्ता दिखा रहा हो उजाले का
एक छोटा बरसों पुराना पुल
झाड़ियों से ढाका हुआ
ऐसा लगता है की जाने कितने
जाने वालों की कहानोयाँ छुपाये हुए
वहीँ खड़ा है
एक मज़ार जहाँ साल में एक बार
मेला लगता है
और बाकी वक़्त में उस में उगी घास
बकरियों को अंदर बुलाती है
पर लोहे का वो पुराना गेट
एक दीवार सा खड़ा हो जाता है उनके लिए
एक पीपल का पुराना पेड़
उस गंदे तालाब के पास
जो हर बरसात में साफ़ पानी से भर जाता है
हर आने जाने वालों को सुस्ताने को रोकता है
वहां हवा के बहने की आवाज़
पत्तों से होके गुज़रती जाती है
फिर कुछ घर दिखाई देने लगते है
बस्ती करीब मालूम होते ही
सूरज अँधेरे की चादर में छुप
जाता है
और फिर कोई और चल निकलता है
उसी रास्ते पर
# शाहिद
कुछ धान के खेत पड़ते है
रोज़ शाम को सूरज की तिरछी किरणे
उन पे ऐसे गिरती है मानो
कोई रास्ता दिखा रहा हो उजाले का
एक छोटा बरसों पुराना पुल
झाड़ियों से ढाका हुआ
ऐसा लगता है की जाने कितने
जाने वालों की कहानोयाँ छुपाये हुए
वहीँ खड़ा है
एक मज़ार जहाँ साल में एक बार
मेला लगता है
और बाकी वक़्त में उस में उगी घास
बकरियों को अंदर बुलाती है
पर लोहे का वो पुराना गेट
एक दीवार सा खड़ा हो जाता है उनके लिए
एक पीपल का पुराना पेड़
उस गंदे तालाब के पास
जो हर बरसात में साफ़ पानी से भर जाता है
हर आने जाने वालों को सुस्ताने को रोकता है
वहां हवा के बहने की आवाज़
पत्तों से होके गुज़रती जाती है
फिर कुछ घर दिखाई देने लगते है
बस्ती करीब मालूम होते ही
सूरज अँधेरे की चादर में छुप
जाता है
और फिर कोई और चल निकलता है
उसी रास्ते पर
# शाहिद
रविवार, 3 अक्टूबर 2010
एक बार ..........
एक बार बस एक बार
मुझसे झगड़ के चले जाओ
बुरा बन जाओ मेरे लिए
इतना की फिर कभी याद ना करूँ मै तुम्हे
वो धागा तोड़ दो जिस से जुड़ा हुआ हूँ मै तुमसे
वो रास्ते बंद कर दो जो तुम्हारी तरफ जाते हो
बन जाओ अनजान मेरे लिए
इतना की फिर कभी ना जान पाऊं तुम्हे
एक बार बस एक बार
मुझसे बिछड़ के चले जाओ
# शाहिद
मुझसे झगड़ के चले जाओ
बुरा बन जाओ मेरे लिए
इतना की फिर कभी याद ना करूँ मै तुम्हे
वो धागा तोड़ दो जिस से जुड़ा हुआ हूँ मै तुमसे
वो रास्ते बंद कर दो जो तुम्हारी तरफ जाते हो
बन जाओ अनजान मेरे लिए
इतना की फिर कभी ना जान पाऊं तुम्हे
एक बार बस एक बार
मुझसे बिछड़ के चले जाओ
# शाहिद
शनिवार, 7 अगस्त 2010
किताब
मेरे साथ बैठ के उसने दो कप चाय पे
अपनी जिंदगी की किताब खोली
कुछ पन्ने पलट के मुझे दिखाने लगा
बीच में कहीं कुछ मेरे आगे से गुज़रा हुआ लगा
उस शाम जब समंदर किनारे बैठ कर
हम लहरों को देख रहे थे
सीप में एक मोती ले आई थी तुम
उस सीप पे पड़ी लकीरें उस किताब में दिखी
मैंने उस किताब से वो पन्ना फाड़ कर
अपनी जेब में रख लिया
# शाहिद
कोशिश
कई दिनों से तुम से बात नहीं की
ऐसा लगता था जैसे मै भूलने का
नाटक कर रहा हूँ
क्या इतना आसान है सब कुछ भुला के
एक दम से पहले की तरह कोरा हो जाना
मेरा मन कागज़ की तरह होता तो मै मिटा
भी देता सब कुछ जो तुमने लिखा था
पर क्या मै जिंदा रह पाता उसके बाद
कभी ना हारने वाला मन
जब हार जाता है तो बहाने ढूंढता है
ऐसे बहाने जिनका कोई वजूद नहीं होता
पर वो हमारे दिए गए सहारे पे खड़े हो
हमसे ही मुंह लड़ते है
ऐसा जताते है की जो हुआ वो कोई ग़लती हो
मैंने उनसे कह दिया मै उनके साथ नहीं
कई दिनों बाद मैंने कोशिश की
तुमसे बात करने की
#shahid
ऐसा लगता था जैसे मै भूलने का
नाटक कर रहा हूँ
क्या इतना आसान है सब कुछ भुला के
एक दम से पहले की तरह कोरा हो जाना
मेरा मन कागज़ की तरह होता तो मै मिटा
भी देता सब कुछ जो तुमने लिखा था
पर क्या मै जिंदा रह पाता उसके बाद
कभी ना हारने वाला मन
जब हार जाता है तो बहाने ढूंढता है
ऐसे बहाने जिनका कोई वजूद नहीं होता
पर वो हमारे दिए गए सहारे पे खड़े हो
हमसे ही मुंह लड़ते है
ऐसा जताते है की जो हुआ वो कोई ग़लती हो
मैंने उनसे कह दिया मै उनके साथ नहीं
कई दिनों बाद मैंने कोशिश की
तुमसे बात करने की
#shahid
,तुम से है.
मेरी सुबह-ओ-शाम की इन्तहा तुम से है
इस बेजान जिस्म में कुछ बची जान, तुम से है
घर तो मेरा कब का उजाड़ गया है लेकिन
जो भी बचा खुचा है बियाबान, तुम से है
शहर वीरान है सड़के पड़ी है सूनी सूनी
ढूंढता फिर रहा हूँ वो ज़मीन जिसकी पहचान, तुम से है
कई दिनों से कुछ लोग आ के कह जाते है
वक़्त जो ले रहा है इम्तेहान उसका रिश्ता,तुम से है?
क्या बचा है जो खोने का ग़म मनाऊँ
मुझे जो भी मिला उसका गिला बस ,तुम से है.
# shahid
इस बेजान जिस्म में कुछ बची जान, तुम से है
घर तो मेरा कब का उजाड़ गया है लेकिन
जो भी बचा खुचा है बियाबान, तुम से है
शहर वीरान है सड़के पड़ी है सूनी सूनी
ढूंढता फिर रहा हूँ वो ज़मीन जिसकी पहचान, तुम से है
कई दिनों से कुछ लोग आ के कह जाते है
वक़्त जो ले रहा है इम्तेहान उसका रिश्ता,तुम से है?
क्या बचा है जो खोने का ग़म मनाऊँ
मुझे जो भी मिला उसका गिला बस ,तुम से है.
# shahid
रविवार, 1 अगस्त 2010
है बहुत कुछ
अनकहा अनसुना
सा था कुछ;
कुछ ऐसा भी था जो कह के मै पछताया
भी था कुछ.
अजीब ख्वाहिश थी जो अधूरी हो के
भी पूरी थी;
अजीब मै था जो पूरा हो के भी अधूरा
सा था कुछ.
शहर छोटा था फिर भी बड़ा लगता
था मुझे
अब बड़े शहर में हूँ तो मै भी छोटा
हो गया हूँ कुछ
कई सालों से जो मिलता था आज अनजान
बन गया हूँ उसके लिए;
जो आज मिला हूँ तो लगता है उस से
पुराना रिश्ता है कुछ.
पीछे मुड़ के देखता हू तो बहुत
कुछ खोया हुआ सा लगता है;
सामने देखने पे लगता है की मैंने पाया
है बहुत कुछ .
# शाहिद
सदस्यता लें
संदेश (Atom)

